एच एस मलिक ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

फरीदाबाद,12 जुलाई। जाट समाज फरीदाबाद के महासचिव एच एस मलिक का 74वां जन्म दिवस सेक्टर 16 स्थित किसान भवन में मनाया। इस अवसर एच एस मलिक ने किसान भवन में पौधारोपण किया और प्रकृति की प्रति प्रेम करने का संदेश दिया।
सादगी पूर्ण मनाए गए जन्म दिवस कार्यक्रम में जाट समाज के प्रधान व पूर्व आईएएस अधिकारी जेपीएस सांगवान जाट समाज के सलाहकार पूर्व आईपीएस अधिकारी महेंद्र सिंह श्योराण, जाट समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एस दहिया, शिवराम तेवतिया, एच एस ढिल्लो , टी एस दलाल, अजीत मालिक ,कमल चौधरी ,सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र चौधरी, दरियाव सिंह श्योराण, जिले सिंह दहिया, सूरजमल,अजय नरवत ,बलजीत नरवत , ,सरोज सिंह, सुनीता मलिक, रेखा चौधरी एडवोकेट ,मुनेश नरवाल, राहुल सेठी एडवोकेट, सरदार गुरमीत सिंह देओल,अमरीश सिवाच, वाई एस फोर, अनिल दलाल, महेंद्र सिंह पहल, बिजेंद्र फौजदार , राम रतन नरवत व दिनेश चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने एच एस मलिक को फूलों के गुलदस्ते देकर और शाल ओढ़ाकर जन्मदिन की बधाइयां दी।
जन्मदिवस कार्यक्रम में राहुल सेठी एडवोकेट ने हैप्पी बर्थडे टू यू और तुम जियो हजारों साल सहित कई मनमोहक गीत गाकर सबका मन मोह लिया और कार्यक्रम में शमा बांध दिया इसी प्रकार वाई एस फोर ने भी अपनी कविताएं और शायरी सुना कर एच एस मलिक को बधाइयां दी और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
एच एस मलिक ने उपस्थित सभी लोगों द्वारा दिए गए आशीर्वाद और शुभकामनाओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के हित के लिए कार्य किया है शहर के अनेक संगठनों से जुड़े होने के कारण समाज सेवा करने का ज्यादा मौका मिला है जाट समाज के प्रधान जयपाल सिंह सांगवान, महेंद्र सिंह श्योराण और आर एस दहिया सहित सभी ने एच एस मालिक द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।



