फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने 100 महिला पुलिसकर्मियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ किया मदर्स डे का आगाज़ इस पहल के माध्यम से, अग्रिम पंक्ति पर तैनात महिला कर्मियों को

फरीदाबाद, 13 मई, 2026:* मदर्स डे के मौके पर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल फरीदाबाद ने शहर में तैनात फरीदाबाद पुलिस की लगभग 100 महिला पुलिसकर्मियों के लिए मुफ्त प्रीवेंटिव हेल्थ चेक-अप कूपन जारी किए हैं। यह पहल समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अग्रिम पंक्ति पर तैनात पुलिसकर्मियों के समर्पण और उनकी सेवाओं को सम्मानित करने के लिए की गई। इसके माध्यम से, इन महिला कर्मियों को अपनी खुद की हेल्थ और वैलबींग को प्राथमिकता देने के लिए समय पर स्क्रीनिंग तथा प्रीवेंटिव केयर पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
महिला पुलिस कर्मियों पर अपने प्रोफेशनल दायित्वों को निभाने के साथ-साथ, अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखने का काफी दबाव होता है, और ऐसे में वे अपने खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। इस पहल के जरिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद समाज में अग्रिम पंक्ति पर तैनात महिला कर्मियों को प्रीवेंटिव हेल्थकेयर, शुरुआती नैदानिक जांच, तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए जागरूक बना रहा है।
मदर्स डे की भावना के अनुरूप, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने महिला कर्मियों के लिए मुफ्त प्रीवेंटिव हेल्थ पैकेज दिए गए हैं जो उन्हें संपूर्ण हीमोग्राम, रैंडम ब्लड शूगर (आरबीएस), लिवर फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, चेस्ट एक्स-रे, थायरॉइड प्रोफाइल (टीएसएच), यूरिन एनेलिसिस, पैप स्मीयर, तथा 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की मैमोग्राफी जांच की सुविधा प्रदान करेंगे। इस सुविधा (हेल्थ कूपन) का लाभ 31 दिसंबर, 2026 तक उठाया जा सकता है।
इस अवसर पर, *आईपीएस हिमाद्रि कौशिक, डीसीपी, फरीदाबाद* ने कहा, “महिला पुलिस कर्मी अपनी प्रोफशेनल जिम्मेदारियों तथा व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के बीच संतुलन कायम रखने के लिए काफी तनावपूर्ण स्थतियों में काम करती हैं, और अक्सर वे अपनी सेहत की अनदेखी करती हैं। इस प्रकार की
पहल महिलाओं को प्रीवेंटिव हेल्थकेयर तथा अपनी वैलनेस को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करती है। मैं सामुदायिक सेवा में तैनात महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर की गई इस सराहनीय पहल के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।”
*डॉ अभिषेक शर्मा, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल फरीदाबाद* ने कहा, “मदर्स डे के अवसर पर समाज के हर वर्ग की महिलाओं की ताकत, उनकी दृढ़ता और निस्स्वार्थ सेवा भावना का जश्न मनाया जाता है। अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहने वाली महिला प्रोफेशनल्स अपने स्वास्थ्य से भी पहले अपने कर्तव्यों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देती हैं। इस पहल के माध्यम से, हम उन्हें प्रीवेंटिव हेल्थकेयर और रेग्युलर स्क्रीनिंग्स को भी प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में, हम ऐसी सार्थक सामुदायिक पहल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो जागरूकता, शीघ्र नैदानिक जांच तथा वैलबींग को प्रोत्साहित करती हैं।”



