फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने एडवांस रेस्पीरेटरी एवं ट्रांसप्लांट केयर के लिए फरीदाबाद में लंग फेलियर क्लीनिक का शुभारंभ किया

फरीदाबाद, 16 जुलाई, 2026: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल फरीदाबाद ने आज शहर में पहले लंग फेलियर क्लीनिक का उद्घाटन किया जहां एडवांस और एंड-स्टेज लंग डिज़ीज़ (फेफड़ों के गंभीर एवं अंतिम चरण के रोगों) से पीड़ित मरीजों के लिए व्यापक देखभाल सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। इलाके में अपनी तरह के ऐसे गिने-चुने स्पेश्यलाइज़्ड क्लीनिकों में से एक, लंग फेलियर क्लीनिक में लंग ट्रांसप्लांटेशन सेवाओं समेत एडवांस लंग फेलियर के प्रबंधन हेतु व्यापक सेवाएं उपलब्ध करायी गई हैं। यह क्लीनिक हर मंगलवार को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद में *दोपहर 2.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे* तक खुला रहेगा और इसके संचालन की कमान *डॉ गोविनी बालासुब्रमणि, डायरेक्टर – लंग ट्रांसप्लांट एंड एडवांस लंग फेलियर, ग्लेनईगल्स हॉस्पीटल, चेन्नई (फोर्टिस नेटवर्क के अंतर्गत कार्यरत अस्पताल)* के साथ-साथ *डॉ रवि शेखर झा, डायरेक्टर – पल्मोनोलॉजी एंड स्लीप मेडिसिन, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद* संभालेंगे।
इस क्लीनिक में एडवांस लंग फेलियर से जूझ रहे मरीजों को उनके रोग के विस्तृत मूल्यांकन, मेडिकल थेरेपी ऑप्टीमाइज़ेशन, तथा लंग ट्रांसप्लांटेशन के लिए उपयुक्तता संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। उपयुक्त पाए जाने वाले मरीजों के लिए प्री-ट्रांसप्लांट काउंसलिंग, विस्तृत क्लीनिकल जांच और पोस्ट-ट्रांसप्लांट फौलो-अप की सेवाएं ट्रांसप्लांट विशेषज्ञों के सहयोग से सुनिश्चित की जाएंगी। इसके अलावा, मरीजों के लिए एडवांस पल्मोनोरी फंक्शन टेस्टिंग, ब्रॉन्कोस्कोपी तथा इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी प्रक्रियाओं, पल्मोनेरी रीहेबिलिटेशन प्रोग्रामों, पोषण संबंधी परामर्श, नींद के मूल्यांकन, नॉन-इन्वेसिव वेंटिलेशन सपोर्ट और व्यक्तिगत मरीज शिक्षा की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इस क्लीनिक में रेस्पीरेटरी फिजिशियन, ट्रांसप्लांट स्पेश्यलिस्ट, रीहेबिलिटेशन एक्सपर्ट और अन्य संबंधित हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की मदद से मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार, जीवन गुणवत्ता में बेहतरी और एडवांस रेस्पीरेटरी रोगों से ग्रस्त मरीजों के लिए निरंतर देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी।
*डॉ गोविनी बालासुब्रमणि, डायरेक्टर – लंग ट्रांसप्लांट एंड एडवांस लंग फेलियर, ग्लेनईगल्स हॉस्पीटल, चेन्नई (फोर्टिस नेटवर्क के अंतर्गत कार्यरत अस्पताल)* ने कहा, “हाल के समय में हम गंभीर किस्म के फेफड़े के रोगों से ग्रस्त मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देख रहे हैं, जिनका कारण वायु प्रदूषण, तंबाकू सेवन/संपर्क, पेशे से जुड़े जोखिमों, संक्रमण और उम्रदराज हो रही आबादी समेत अन्य कई कारक भी हैं। दुर्भाग्यवश, कई मरीज हमसे तब संपर्क करते हैं जब उनका लंग फंक्शन काफी बिगड़ चुका होता है। समय पर रोग का निदान, उचित समय पर उचित इलाज मिलने से न केवल रोग को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है बल्कि परिणामों में भी सुधार होते हैं। लंग फेलियर क्लीनिक इसी को ध्यान में रखकर खोला गया है जहां मूल्यांकन, उचित मेडिकल थेरेपी, पल्मोनेरी रिहेबिलिटेशन, तथा जहां उपयुक्त हो, वहां समय पर लंग ट्रांसप्लांटेशन संबंधी जांच आदि की व्यवस्था है।
इस लॉन्च के बारे में, *डॉ रवि शंकर झा, डायरेक्टर, पल्मोनोलॉजी एंड स्लीप मेडिसिन, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद* ने कहा, “पल्मोनोलॉजिस्ट के तौर पर, हम यह स्पष्ट देख पा रहे हैं कि अब पहले की तुलना में कहीं अधिक मरीज सांस के गंभीर रोगों या समस्याओं के साथ आते हैं, और वे अक्सर तब संपर्क करते हैं जब उपचार के विकल्प काफी सीमित बचते हैं। शुरूआती चरण में स्पेश्यलिस्ट द्वारा जांच और नियमित मॉनीटरिंग से इन रोगों का प्रबंधन करना अपेक्षाकृत आसान होता है और जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार लाया जा सकता है। लंग फेलियर क्लीनिक के माध्यम से, हमारा मकसद मल्टीडिसीप्लीनरी विशेषज्ञताओं तक समय पर पहुंच, पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेंट प्लान और एडवांस थेरेपी तक एक्सेस को आसान बनाना है, और साथ ही, ऐसे मरीजों की समय रहते पहचान करना है जिन्हें लंग ट्रांसप्लांटेशन से लाभ मिल सकता है ताकि उनके स्वास्थ्य में और गिरावट आने या ट्रांसप्लांटेशन के योग्य नहीं रह जाने से पहले ही उनका उपचार किया जा सके।
*डॉ ऋतु गर्ग, चीफ ग्रोथ एंड इनोवेशन ऑफिसर, फोर्टिस हेल्थकेयर* ने कहा, “फोर्टिस लंग फेलियर क्लीनिक का लॉन्च ऐसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है जहां अत्याधुनिक विज्ञान, मल्टीडिसीप्लीनरी विशेषज्ञताओं तथा जटिल कंडीशंस से जूझ रहे मरीजों के लिए दयाभाव के साथ देखभाल को उपलब्ध कराया जाता है। आज, हमने केवल एक क्लीनिक का ही उद्घाटन नहीं किया है बल्कि ऐसा एकीकृत प्रोग्राम भी तैयार कर रहे हैं जिसमें फेफड़ों के गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए आशा की किरण दिखायी देती है। हमारे लिए सम्मान का विषय है कि भारत के अग्रणी पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ रवि झा तथा देश के दिग्गज हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट सर्जन्स में से एक डॉ गोविनी बालसुब्रमणि, जिन्होंने भारत के लंग ट्रांसप्लांट प्रोग्राम को स्थापित करने में अहम् भूमिका निभायी है, हमारी इस पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। अब तक 350 से अधिक हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट करने का अनुभव रखने वाली डॉ गोविनी ने 17 से 74 वर्ष की उम्र के कई मरीजों का सफल उपचार किया है और देश में उनकी लिविंग-डोनर लंग ट्रांसप्लांटेशन के क्षेत्र में अग्रणी विशेषज्ञ के तौर पर उन्हें महारथ हासिल है। इन अनुभवी और विशेषज्ञ पेशेवरों के साथ आने से, एडवांस लंग रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए वर्ल्ड-क्लास केयर प्रदान करने की फोर्टिस की प्रतिबद्धता को और मजबूती मिली है।
*डॉ अभिषेक शर्मा, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद* ने कहा, “फरीदाबाद के पहले समर्पित लंग फेलियर क्लीनिक के लॉन्च के साथ, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल ने फरीदाबाद समेत आसपास के अन्य इलाकों के मरीजों के लिए एडवांस रेस्पीरेटरी केयर तक पहुंच को मजबूत बनाया है। इस पहल ने ऐसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता दोहरायी है, जहां जटिल और गंभीर किस्म के रोगों के लिए स्पेश्यलाइज़्ड, मल्टीडिसीप्लीनरी केयर उपलब्ध कराने के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जाता है कि मरीजों को अपने घरों के नज़दीक ही उपचार की उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हों।



