फरीदाबाद यथार्थ अस्पताल द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

फरीदाबाद,06 फरवरी। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-20, फरीदाबाद द्वारा डॉ. बी. के. वार्ष्णेय एवं डॉ. नवाब अहमद के संयोजन में डॉ अनुपम वार्ष्णेय के सहयोग से एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 8 फरवरी 2026 को सुबह 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर खान मार्केट, प्लॉट नंबर सी-1147, डबुआ कॉलोनी, 33 फीट रोड, फरीदाबाद में लगाया जाएगा।
शिविर में यथार्थ अस्पताल के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में शामिल प्रमुख चिकित्सक एवं उनके विभाग इस प्रकार हैं:डॉ.राजीव चौधरी–सामान्य रोग (जनरल मेडिसिन)
डॉ.सौरभ जोशी–मूत्र रोग (यूरोलॉजी)
डॉ.बिनय कुमार–हृदय रोग (कार्डियोलॉजी)
डॉ.शाहे जफर–हृदय रोग (कार्डियोलॉजी)
डॉ.प्रीति चौधरी –स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी)
डॉ. निखिल सचदेवा –हड्डी एवं जोड़ रोग (ऑर्थोपेडिक्स)
डॉ.अनुपम वार्ष्णेय-फिजियोथेरेपी
शिविर में निःशुल्क जांच सुविधाएं जैसे—ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, ईसीजी एवं बीएमडी (हड्डी जांच) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आमजन को उनके घर के पास बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि लोग समय रहते अपनी सेहत की जांच करवा सकें और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकें।आयोजकों ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button