ग्राम मोहला में नेत्र जांच एवं उपचार शिविर आयोजित:बडगूजर

बल्लबगढ़.22 फरवरी। नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड एवं नैब आंखों का अस्पताल सेंट्रल ग्रीन एन आई टी द्वारा बल्लबगढ़ उप मंडल अंतर्गत ग्राम मोहला में श्री राम भक्त चौधरी धनसिंह बडगूजर के निवास पर एक दिवसीय निशुल्क को नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण व उपचार शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश शर्मा एवं कॉर्डिनेटर दिवाकर मलिक तथा सहायक सिकंदर की टीम ने प्रातः 9:00 बजे से 1:00 बजे तक मरीजों की नेत्र जांच चश्मा वितरण के अलावा मोतियाबिंद की जांच की और मोतियाबिंद के 12 मरीज चिह्नित किये गये।
नेत्र ऑपरेशन अस्पताल में निशुल्क होंगे।
इस अवसर पर चिकित्सकों ने दवाइयां चश्मा वितरण किए गए यहां पर शिविर में करीब 90 लोग लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर डॉ अखिलेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल द्वारा उपचार शिविर का पूरा सहयोग तथा अनुदान टाटा स्टील ग्रुप फरीदाबाद एचआर मैनेजर तेजराम शर्मा द्वारा निरंतर ज़ारी है और प्रत्येक रविवार को शिविर निरंतर लगाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर श्री राम भक्त चौधरी धनसिंह बडगूजर ने बताया कि ग्राम वासियों एवं स्वयं ने उक्त अस्पताल में ऑपरेशन करवाया जहां पर चिकित्सकों के सहयोग से निशुल्क उपचार सहायता प्राप्त हुई और कोई परेशानी महसूस नहीं थी यहां के चिकित्सक बहुत ही काबिल हैं उसी के मध्य नजर ग्राम मोहल्ला में एक दिवसीय निशुल्क शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री राम भक्त चौधरी धनसिंह बडगूजर सहित नन्द किशोर.नीमा एस जी एम नगर का भरपूर श्रमदान रहा।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button