डीएनपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन,100% परिणाम प्राप्त:छात्रा कीर्ति भी हुई सम्मानित-इमलेश तंवर

फरीदाबाद,31 मार्च। बल्लबगढ़ उप मंडल अंतर्गत,संजय कॉलोनी, जेसीबी चौक,मथुरा रोड स्थित डीएनपी पब्लिक स्कूल में निदेशक इमलेश तंवर ने बताया कि यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि इस वर्ष विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतीक है। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य नेहा चोपड़ा, निदेशक इमलेश तंवर एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में विद्यार्थियों सहित कीर्ति को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
निदेशक इमलेश तंवर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए घोषणा की कि आगामी सत्र 2026–2027 के लिए पहले 100 विद्यार्थियों का प्रवेश निशुल्क किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके। विद्यालय का समस्त स्टाफ इस सफलता से उत्साहित है और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नेहा चोपड़ा ने कहा,“हमारा उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। यह 100% परिणाम हमारे शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और गुणवत्ता का प्रमाण है। साथ ही, हम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को भी पूर्ण रूप से समर्थन देते हैं और बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और सत्र 2026–2027 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं।



