वार्ड 36 में विकास को मिली नई गति, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर ऐतिहासिक कदम

फरीदाबाद वार्ड 36 में लगभग 4 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह पहल केवल परियोजनाओं का शुभारंभ नहीं, बल्कि उत्कृष्ट फरीदाबाद के निर्माण की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता घोषणाओं तक सीमित नहीं बल्कि विकास को धरातल पर उतारकर नागरिकों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जिन विकास कार्यों को गति दी गई है, वे सीधे जनता की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े हैं। नए ट्यूबवेल एवं सुदृढ़ जल व्यवस्था, बेहतर और मजबूत सड़कें, साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी आधुनिक योजनाएँ वार्ड 36 के समग्र विकास को नई दिशा देंगी। उन्होंने इन सभी कार्यों को वार्ड 36 के नागरिकों को समर्पित करते हुए कहा कि विकास तभी सार्थक होता है जब उसमें जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी का भाव जुड़ा हो।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का मूल आधार विकास और विश्वास है। भाजपा नारे देने की नहीं, बल्कि परिणाम देने की राजनीति में विश्वास रखती है। मजबूत work culture, जवाबदेही और पारदर्शिता के माध्यम से जो विकास आज फरीदाबाद में दिखाई दे रहा है, वह इसी सोच और प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उनका विज़न स्पष्ट है कि हर शहर, हर कॉलोनी और हर वार्ड तक बुनियादी सुविधाएँ प्रभावी ढंग से पहुँचें। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फरीदाबाद को मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार का निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है, और उसी राष्ट्रीय विकास यात्रा में उत्कृष्ट फरीदाबाद अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्थानीय स्तर पर मजबूत आधारभूत संरचना और आधुनिक सुविधाएँ ही देश के समग्र विकास को गति प्रदान करती हैं।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जनता द्वारा व्यक्त विश्वास उनके लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है। यही विश्वास उन्हें निरंतर प्रेरित करता है कि फरीदाबाद को विकास, सुविधा, स्वच्छता और अवसरों की नई पहचान के रूप में स्थापित किया जाए।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे विकास कार्यों की निगरानी करें सुझाव दें और इस सकारात्मक परिवर्तन के सहभागी बनें। गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएँ हैं। सरकार और जनता का आपसी विश्वास ही सच्चे विकास की सबसे बड़ी शक्ति है।
अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए है, और सेवा का सर्वोच्च रूप विकास है। उन्होंने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए उत्कृष्ट फरीदाबाद के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button