मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में टीटू कॉलोनी को नियमित करने की मांग

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर के निवास पर आयोजित खुले दरबार में टीटू कॉलोनी के नियमितीकरण की मांग पहुंची। मंत्री ने जल्द से जल्द कॉलोनी को नियमित करने की कार्रवाई बढ़ाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पहुंचे लोगों ने कहा कि उनकी कॉलोनी नियमित होने से रह गई है जिसके कारण उनके यहां विकास एवं अन्य सरकारी कार्य होने में दिक्कत आती है। उन्होंने कॉलोनी में सड़क नाली पानी के काम करवाने की मांग भी रखी। इसके अलावा बुढ़िया नाले पर बने पुराने पुल के ढह जाने से होने वाली परेशानियों से भी परिचित करवाया। उन्होंने मंत्री राजेश नागर को बताया कि अपने काम धंधे के लिए सभी को काफी लंबा चक्कर काट कर जाना पड़ता है। वहीं बच्चों को भी स्कूल जाने के लिए परेशानी होती है या नाले पर पड़े बिजली के पुराने खंबे के सहारे रिस्क लेकर जाना पड़ता है। मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को फोन मिलाकर इस मामले को संज्ञान में लेने के निर्देश दिए।
इसके अलावा स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी में टाइलिंग का काम समाप्त होने ने बावजूद मार्केट के सामने दो स्थानों पर काम नहीं होने से अभी तक दिक्कत होने की बात पता चली तो मंत्री ने उसे तुरंत समाधान की बात कही। इसके अलावा बल्ली नगर में ट्यूबवेल की समस्या का मौके पर ही निदान कर दिया।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि वह जन सेवा के लिए राजनीति में आए थे। पार्टी ने अवसर दिया और जनता ने साथ दिया तो सेवा का कार्य मिल गया है। मेरे यहां किसी को आने में हिचक ना हो इसके लिए हर रविवार खुले दरबार का आयोजन रखा है। इसमें हर आम और खास आदमी अपनी मांग, समस्या और सुझाव लेकर आता है। मैं सबके बीच खुले में बैठकर सबकी सेवा करने का प्रयास करता हूं।
इस अवसर पर भूपेंद्र पांडेय, हरीश चंद्र, राकेश, रंजीत, देवेंद्र, अमित, अनुज, राधा बल्लभ, एम डी अख्तर, काके सिंह, कविता देवी, सीता देवी, सुशीला देवी, प्रवीन बैंसला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button