एकात्मता का उदघोष-संगठित हिन्दू ही सशक्त भारत” का मंत्रः गौवत्स आचार्य मनीषहरि

गुरुग्राम/फरीदाबाद,01 मार्च। ज्योति पार्क बस्ती स्थित गीता भवन में सनातन धर्म सभा द्वारा आयोजित हिंदू महा सम्मेलन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 150 श्रद्धालुजन एवं समाजबंधुओं की प्रभावी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष ऊँचाई प्राप्त हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य मनीषहरि जी ने “संगठित हिन्दू, समर्थ भारत – हम सब हिन्दू एक हैं” का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित हिन्दू समाज ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार बनेगा। उनका ओजस्वी एवं प्रेरणादायक उद्बोधन उपस्थित जनसमूह के लिए ऊर्जा और उत्साह का स्रोत रहा।
इस अवसर पर डॉ. अशोक कथूरिया जी ने अपने ज्ञानवर्धक विचारों से समाज को दिशा प्रदान की। वहीं विभाग शारीरिक प्रमुख श्री योगेंद्र जी का प्रभावशाली संबोधन भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
आयोजन की सफलता में श्री सुरेंद्र खुल्लर जी, श्री योगेश जी, श्री विजय परमार जी, श्री सुमित जी एवं श्री विनोद जी का सहयोग सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अतुल जी ने सभी आगंतुकों का परिचय कराया एवं सकुशल सम्पन्नता पर आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर सायं 5 बजे सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जो अनुशासन और संगठन की उत्कृष्ट मिसाल बना।
अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित समाजबंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी सहयोग और एकजुटता से ही समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव है।



