ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंकित मलिक ने दी बधाई

फरीदाबाद.02 मार्च। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा प्रदेश सुनील कुमार जांगड़ा के नेतृत्व व सलाहकार बिजेंद्र फौजदार व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गौतम व संगठन सचिव वंदना की उपस्थिति एवं नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉक्टर महेंद्र शर्मा द्वारा जिला फरीदाबाद अध्यक्ष गोपाल शर्मा और महिला विंग जिलाध्यक्षा मधुबाला को एसोसिएशन कार्यालय सैक्टर 64 स्थित 919पी.बल्लबगढ़ में एक बैठक के दौरान मनोनीत किया गया।
इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की टीम में उपाध्यक्ष शमीम अहमद, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सचिव रवींद्र नरवत, संगठन सचिव राधा और उपमंडल बढ़कल अध्यक्ष पंकज अरोड़ा की टीम में महेश गोटवाल को महासचिव एवं बल्लबगढ़ उपमंडल अध्यक्ष सुमित गोयल की टीम में उपाध्यक्ष गोपाल अरोड़ा और पृथला विधानसभा से बबलू सैनी को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी एवं फीवा के महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल ने सभी पत्रकार बंधुओ व संगठित कार्यकारिणी को बधाई एवं होली पर्व की शुभकामना दी।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉक्टर महेंद्र शर्मा सहित जिला फरीदाबाद और उप मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी को रियल एस्टेट एंड ग्रुप के निदेशक अंकित मलिक ने पदभार संभालने पर पत्रकार बंधुओं का फूल मालाओं से स्वागत किया और होली पर्व की सभी पत्रकार बंधुओं और देशवासियों को बधाई दी।
इस मौके पर अंकित मलिक ने कहा कि पत्रकारिता की छवि एक आईना की तरह होती और पत्रकार कों कलम का इस्तेमाल जमीनी स्तर पर करना चाहिए और शासन प्रशासन तथा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का काम करना चाहिए ताकि आमजन और जरूरत मंद लोग जागरूक हो सके ऐसा करने पर लोग ज्यादा लाभान्वित होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार व हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न जिला एवं उपमंडल स्तरीय कमेटी गठित कर घोषणा की है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गौतम और प्रदेश महासचिव डॉक्टर महेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि पत्रकार बंधुओं का एसोसिएशन में स्वागत है।
प्रदेश महासचिव डॉक्टर महेंद्र शर्मा ने सभी पत्रकार बंधुओ से कहा कि हम सभी को एक परिवार की भांति दुख सुख में एकजुट होकर रहना होगा और निंदनीय विचारों से भी दूर रहना होगा, एसोसिएशन टीम का प्रयास रहेगा कि आपातकालीन स्थिति में पत्रकार बंधु अपने संगठन से हो या दूसरे किसी संस्थान,संगठन से हम एकजुट होकर दीवार की तरह उनके साथ खड़े रहेंगे।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button