डिप्टी कमिश्नर फरीदाबाद के आदेश अनुसार सड़क सुरक्षा पर आधारित आमजन को किया जागरूक

फरीदाबाद.10 फरवरी। सुनील कुमार जांगड़ा.डिप्टी कमिश्नर विक्रम सिंह के आदेश अनुसार एवं पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक अमित यशवर्धन के निर्देशानुसार व मनीष सहगल डीटीओ रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन एवं स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह के सहयोग से ओसवाल कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर 25 फरीदाबाद में फरीदाबाद पुलिस एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन की टीम द्वारा सड़क सुरक्षा रिफ्लेक्टर अभियान साइकिल स्कूटी बाइक हेलमेट के ऊपर एवं मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के बारे में सभी कंपनी के कर्मचारी एवं अधिकारियों को जानकारी दी गई उनको बताया गया कि मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत सभी जर्मन 10 गुना हो चुके हैं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा इसमें हमारे ओसवाल कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के हुमन रिसोर्स हेड आदरणीय आदरणीय ताराचंद यादव एवं अजय सागर जी का बहुत-बहुत धन्यवाद और ओसवाल कास्टिंग कंपनी की पूरी टीम का बहुत-बहुत आभार।
इस अवसर पर सरदार देवेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी फरीदाबाद पुलिस तथा सेक्टर 58 थाना प्रभारी अनूप सिंह ने दुर्गा शक्ति ,कंट्रोल रूम 112 एवं साइबर सेल 1930 के बारे में जानकारी दी महिलाओं को भी पूरी पूरी जानकारी दी गई उसके बाद साइकिल एवं स्कूटी बाइक पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाई गई सभी को बताया गया कि ट्रैफिक के नियमों की पालना करें खुद भी सुरक्षित रहें दूसरों को भी सुरक्षित रहने दें। नशा करके गाड़ी ना चलाएं मोबाइल फोन का इस्तेमाल गाड़ी चलाते समय ना करें साइकिल वालों को समझाया गया हमेशा लेफ्ट चले रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन की तरफ से वाइस प्रेसिडेंट बजरंग तोषनीवाल ,एडवाइजर सरदार गुरमीत सिंह मौके पर मौजूद रहे पुलिस की टीम ने पूरा पूरा सहयोग दिया जय हिंद जय भारत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा.



