आर.बी. परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

फरीदाबाद। आर.बी. परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर भव्य दीपावली मिलन एवं उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयकर विभाग से श्री एल. आर. मीणा जी ने शिरकत की।
कार्यक्रम में आर.बी. परफेक्ट ग्रुप के चेयरमैन श्री बृजेश कुमार जी, आर.बी. परफेक्ट एकेडमी के पार्टनर श्री सुशील गुप्ता जी, आर.बी. परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री कौशल सिंह जी एवं डायरेक्टर श्री रिंकू बिशेन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि श्री एल. आर. मीणा जी का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक गतिविधियों के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों, आर.बी. परफेक्ट एकेडमी के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास, उमंग और आपसी प्रेम के साथ मनाया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, मिठाई वितरण एवं खुशियां साझा करने के साथ दीपावली की खुशियों को सभी के साथ बांटा गया।
श्री बृजेश कुमार जी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर.बी. परफेक्ट ग्रुप का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सेवा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि त्योहार हमें आपसी भाईचारे, प्रेम, सहयोग और एकता का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम का समापन सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देने एवं सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुआ।
आयोजक:
आर.बी. परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन
आर.बी. परफेक्ट ग्रुप एवं आर.बी. परफेक्ट एकेडमी
फरीदाबाद, हरियाणा

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button