फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) की छात्रा संगीता ने हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी 2026 परीक्षा में किया टॉप; कुल 36 छात्र हुए सेलेक्ट

फरीदाबाद, 24 अक्टूबर 2026: फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के ज्यूडिशियरी वर्टिकल, ज्यूडिशियरी वॉलाह की छात्रा संगीता ने हाल ही में घोषित हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) 2026 परीक्षा के परिणामों में 100 में से 57.51 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही, कंपनी से पढ़ाई करने वाले कुल 36 छात्रों का भी इस परीक्षा में चयन हुआ है।
संगीता एक किसान और पूर्व पुलिसकर्मी की बेटी हैं और एक सामान्य ग्रामीण परिवार से आती हैं। वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उनके परिवार ने हमेशा उनके हर प्रयास में उनका साथ दिया। कानून के क्षेत्र में आगे बढ़ने की उनकी रुचि के पीछे उनके पिता का पुलिस बल में काम करने का अनुभव भी एक प्रेरणा रहा है।
संगीता ने कहा, “मैं अपने अंकों से बहुत खुश हूँ। अपनी इस सफलता पर माता-पिता को गर्व करते देख मुझे और भी खुशी होती है। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और मुझे अपने सपनों को पूरा करने से कभी नहीं रोका। मैंने प्रॉसिक्यूटर्स हरियाणा ADA बैच से पढ़ाई की है। इस सफर में मेरा साथ देने के लिए मैं पीडब्ल्यू ज्यूडिशियरी वाला की पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहती हूँ। तैयारी के दौरान उनके नोट्स और स्टडी मटीरियल ने मेरी काफी मदद की।”
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) राज्य सरकार के अभियोजन विभाग में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के 255 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित करता है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कानून में स्नातक (LLB) की डिग्री होना अनिवार्य है।
फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के संस्थापक एवं सीईओ और शिक्षक, अलख पांडे ने कहा, “मैं इस परीक्षा में चयनित होने वाले सभी छात्रों को बधाई देना चाहता हूँ। उनकी लगन, मेहनत और त्याग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। वहीं, जो छात्र इस साल परीक्षा पास नहीं कर पाए, उनसे मैं कहना चाहता हूँ कि कोई भी परीक्षा हमारी ज़िंदगी के सफर का एक छोटा-सा पड़ाव होती है। हमें उससे सीख लेकर आगे मिलने वाले अवसरों के लिए खुद को तैयार करना चाहिए।”
पीडब्ल्यू ज्यूडिशियरी वाला न्यायिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए व्यवस्थित ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करता है। इसके बैच नियमित कक्षाओं और पढ़ाई से जुड़े संसाधनों के ज़रिए उम्मीदवारों की तैयारी में मदद करने के लिए तैयार किए गए हैं। सभी बैचों में छात्र प्रतिदिन 2 लाइव लेक्चर में शामिल हो सकते हैं। फाउंडेशन बैच में 1,000 घंटे की लाइव कक्षाएँ भी शामिल हैं, जिससे बुनियादी स्तर से तैयारी शुरू करने वाले उम्मीदवारों को एक व्यवस्थित अध्ययन कार्यक्रम मिलता है।



