अग्रवाल समाज महिला मंडल और श्री वैश्य अग्रवाल समाज एवं राधा नाम के दीवाने संस्था द्वारा किया भव्य डांडिया नाइट,आयोजन

बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार शाम अग्रवाल समाज महिला मंडल व श्री वैश्य अग्रवाल समाज (रजि.) एवं राधा नाम के दीवाने के संयुक्त तत्वावधान में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक पुरुषों , महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बल्लभगढ़ के पुलिस उपायुक्त प्रतीक अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी एवं कनिष्क अग्रवाल (आईएएस) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अग्रवाल समाज महिला मंडल अध्यक्ष हेमा जेन व महासचिव लोकेश अग्रवाल ने बताया की इस अवसर पर डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने सभी को महाराजा अग्रसेन जयंती एवं नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और अपनी धर्मपत्नी के साथ डांडिया खेलकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। मंच संचालन राकेश गुप्ता मास्टरजी एवं बिजेंद्र बंसल जी ने किया।समाजसेवी सुषमा गुप्ता , मनोज अग्रवाल एवं प्रियंका अग्रवाल, पार्षद महेश गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी रेखा गोयल, नेहा गर्ग (चेयरमैन आरोहण ट्रस्ट), समाजसेवी पंकज गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र बंसल , वंदना बंसल, राकेश गर्ग अध्यक्ष ग्रेटर फरीदाबाद वैश्य अग्रवाल समाज तथा एकॉर्ड हॉस्पिटल से डॉ. शताक्षी, डॉ. सबिता, श्री वैश्य अग्रवाल समाज के अध्यक्ष भगवान दास गोयल , उपप्रधान कन्हैया गोयल, जय किशन गर्ग, सचिव गौरव गुप्त, कार्यक्रम संयोजक विजय जैन एवम सुमित मंगला मालव वाले ,राधे नाम दीवाने टीम से प्रधान पारस अग्रवाल , नितिन मित्तल , राकेश गुप्ता बाबा , दिनेश मंगला जी , नितिन जैन , मनीष अग्रवाल , मनीष जैन, विपिन जिंदल, कैलाश चंद गर्ग, विनोद मित्तल , राजेश गुप्ता , कन्हैया गर्ग, अशोक अग्रवाल , यशवंत मंगला , विजय मंगला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
दिल से एंबल्ड संस्था पर्ल गुप्ता ने अपनी टीम के साथ डांडिया किया एवं प्रतीक अग्रवाल जी ने उनकी टीम को सम्मानित किया
अग्रवाल समाज महिला मंडल की महिलाओं की मेहनत और समर्पण से कार्यक्रम सफल एवं यादगार बना। आयोजन में राधा नाम के दीवाने टीम का विशेष सहयोग रहा, जिसने भोजन व्यवस्था में सहयोग देकर सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम ने समाज में एकता, प्रेम और
सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संदेश दिया।



