मानव रचना यूथ कप टूर्नामेंट में विभिन्न अकादमी की टीमों ने किया दमदार प्रदर्शन

कालका पब्लिक स्कूल, एटमैक्स व एनआइएपफसी अकादमी की शानदार जीत
मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-46 की टीम ने रोमांचक विजय हासिल की
फरीदाबाद : मानव रचना यूथ कप टूर्नामेंट में शनिवार को विभिन्न स्पोर्ट्स अकादमी की टीमों ने प्रतिद्वंद्वी टीमों पर एकतरफा जीत दर्ज की। इन मुकाबलों में कालका पब्लिक स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम, एटमैक्स व एनआइएफसी अकादमी की टीमों ने दमदार जीत हासिल की। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14 स्थित स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर आयोजित किए जा रहे टूर्नामेंट में अंडर-8 आयु वर्ग में
कालका पब्लिक स्कूल की टीम ने एमआरआइएस सेक्टर-46 गुरुग्राम की टीम को 6-0 से करारी शिकस्त दी। विजेता टीम की ओर से अनन्य रावत ने शानदार खेल दिखाते हुए तीन गोल किए, अविराज भी पीछे नहीं रहे और दो शानदार गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। तेजस ने एक गोल किया।
अंडर-10 में एटमैक्स सेक्टर-12 बी टीम ने एमआरआइएस चार्मवुड की टीम को 3-0 से हराया। प्रथम, रिदम सिंह व तेजस ने एक-एक गोल किया। अंडर-12 में मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम सेक्टर-46 ए टीम ने एमआरएसए लायन्स को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराया। गुरुग्राम टीम की ओर से अव्यान अग्रवाल, गर्व गुप्ता ने एक-एक और रयांश ने दो गोल किए। अंडर 14 में एनआईएफसी अकादमी ए फरीदाबाद ने एमआरआइएस चार्मवुड टीम को 10-0 से करारी शिकस्त दी। तनिश व उपासित तनेजा ने 4-4 गोल, नित्या व वीर पंडित ने एक-एक गोल किया।



