मानव रचना यूथ कप का एमआरईआई के उपाध्यक्ष डा.अमित भल्ला ने किया शुभारंभ

बैथल, डक स्पोर्ट्स और एमआरआईएस ने जीते फुटबाल टूर्नामेंट के प्रारंभिक मुकाबले
टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं विभिन्न आयु वर्ग की 100 से अधिक टीमें
फरीदाबाद : मानव रचना फुटबाल यूथ कप टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में डक स्पोर्ट्स अकादमी, बैथल अकादमी और मेजबान मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल अकादमी की टीमों ने प्रतिद्वंद्वी टीमों पर शानदार जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का शुभारंभ मानव रचना शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ.अमित भल्ला, खेल निदेशक सरकार तलवाड़ ने खूबसूरत ट्राफी का अनावरण कर और गुब्बारे छोड़ कर किया। एमआरईआई के स्पोर्ट्स कालोबरेशन के निदेशक अगम तलवाड़ और सेक्टर 14 स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डा.अमित भल्ला ने कहा कि अब समय अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भविष्य बनाने का है। मानव रचना शिक्षण संस्थान बच्चों के लिए अपने स्कूलों में विभिन्न खेलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया करा रहा है। उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए खेल भावना के अनुरूप अच्छा खेल खेलने की शुभकामनाएं दी। खेल निदेशक अगम तलवाड़ ने बताया कि टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्ग की 100 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट डेढ़ महीने तक चलेगा। इस अवसर खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने फुटबाल के साथ रोमांचक करतब दिखाए।
टूर्नामेंट की शुरुआती मैचों में अंडर-8 वर्ग में मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी स्टार्स ने एमआरआईएस सेक्टर 21सी की टीम को 9-0 से, कालका पब्लिक स्कूल ने डक स्पोर्ट्स को 11-0 से, डक स्पोर्ट्स फुटबाल अकादमी ने जावी फुटबाल अकादमी को 11-0 से, केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल ने एमआरआईएस 21सी-ए टीम को 16-0 से, अंडर-10 में एमआरएसए वारियर्स ने डक स्पोर्ट्स अकादमी को 11-1 से हराया। एमआरआईएस गुड़गांव सेक्टर 46 की की टीम ने एसएफए को 2-1 से, श्रेष्ठ एफसी ने एटमैक्स सेक्टर 12बी को 3-2 से, बैथल फुटबाल अकादमी ने एमआरआईएस 14बी को 8-0 से हराया।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button