के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर विमेन, फरीदाबाद के यूथ रेड क्रॉस (YRC) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को कॉलेज ऑडिटोरियम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर विमेन, फरीदाबाद के यूथ रेड क्रॉस (YRC) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को कॉलेज ऑडिटोरियम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद, रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली स्वास्तिक आरंभ एवं बी.के. हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में MDES के अध्यक्ष डॉ. आनंद मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। शिविर में विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा-भाव का परिचय दिया। शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
डॉ. आनंद मेहता एवं डॉ. मीनू दुआ ने रक्तदाताओं से संवाद करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय कार्य के लिए प्रेरित किया। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को रक्तदान के जीवनरक्षक महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया।
रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद की ओर से रोटेरियन भारती भारद्वाज (अध्यक्ष), रोटेरियन मंदीप नारंग (क्लब सचिव), रोटेरियन तजिंदर भारद्वाज, रोटेरियन अमरजीत नारंग, रोटेरियन सजनी दुग्गल (क्लब कोषाध्यक्ष) एवं रोटेरियन कमल दुग्गल तथा रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली स्वास्तिक आरंभ की ओर से रोटेरियन मुदित सहगल (अध्यक्ष) एवं रोटेरियन अमित आर्य (क्लब सचिव) ने शिविर में सहयोग प्रदान किया।
शिविर के सफल आयोजन में YRC प्रभारी डॉ. श्वेता आर्य एवं डॉ. प्रगति चितकारा तथा NSS कार्यक्रम अधिकारी सुश्री वंदना कुमारी एवं सुश्री मधु सेतिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यार्थियों, स्टाफ, स्वयंसेवकों, रोटरी प्रतिनिधियों एवं चिकित्सा दल के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



