बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भाषण, पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिताएं जरूरी हैं: मंत्री राजेश नागर

भिवानी, 18 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा जिलेभर के स्कूलों में मेरे सपनों का भारत चित्र कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने यहां पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट में फोटो करवाकर बच्चों को राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रेरित किया। वहीं उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे देशभर में प्रेरणादायी व जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भाषण, पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिताएं जरूरी हैं। डीईओ निर्मल दहिया ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता, एसपी मयंक मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री नागर ने स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल की छात्रा दीक्षा ने मेरे सपनों के भारत व विकसित भारत की कल्पना पर प्रभावशाली प्रस्तुती दी। वहीं विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अपना संदेश देते हुए मंत्री श्री नागर ने कहा कि पीएम श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई बुलंदियां हासिल की हैं। पूरे देशभर में नए-नए नेशनल हाईवे, रेलवे का विस्तारीकरण, एयरपोर्ट, विश्वविद्यालय, एम्स आदि अनेक क्षेत्रों में विकास परक परियोजनाएं बनी हैं, इससे देश के विकास को प्रगति मिली है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके विजन को बढ़ाने के लिए शिक्षण संस्थाओं में भी भाषण, रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता आदि आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज भारत पहले से कहीं अधिक सशक्त हो गया। दुनिया में आज का भारत देश के हितों को सर्वोपरि रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष प्रेरणादायक हैं। उन्होंने जनसेवा का संकल्प बनाया और उनको सिद्धि तक पहुंचाने में वो सफल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक राजेश ने किया।
इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या सविता घणघस, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप प्रजापत, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल व रेखा राघव, विशालजीत सिंह तंवर के अलावा स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button