पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कामधेनु संस्थान में अग्नि देव को आहुति देकर स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना

तावडू/बिस्सर,17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कामधेनु आरोग्य संस्थान एवं गौधाम, बिस्सर में विशेष हवन-पूजन एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र के सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए आहुतियां दीं।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ हवन-कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक डॉ. एस.पी. गुप्ता (सेवानिवृत्त आईएएस) एवं अध्यक्ष एवं सह-संस्थापक श्रीमती डॉ. शशि गुप्ता व विशेष रूप से कानपुर से आए विशेष अतिथि डॉक्टर संतोष त्रिवेदी, श्रीमती सुषमा त्रिवेदी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और यज किया उसके पश्चात गौ माता की सेवा के साथ उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामनाएं दी।
सहित संस्थान से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, सहयोगियों एवं उपस्थितजनों ने सहभागिता की।
हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राष्ट्र की शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।
संस्थान से जुड़े गणमान्य लोगों ने की सहभागिता-इस अवसर पर उषा गर्ग, विशाल गर्ग, चंद्रभान गुप्ता, चंदन चौहान, राखी चौहान, मोनू सिंधु, मीनाक्षी सिंधु, शनवी सिंह, कमलेश शुक्ला, सूर्यकांत दुबे एवं हेमराज मीणा सहित अन्य उपस्थितजनों ने हवन में आहुति प्रदान की।
गौ-सेवा के साथ सेवा और संस्कार का संदेश-कामधेनु आरोग्य संस्थान एवं गौधाम की परंपरा के अनुरूप कार्यक्रम में गौ-सेवा को भी विशेष रूप से शामिल किया गया। उपस्थितजनों द्वारा गौशाला में गायों को चारा एवं गुड़ खिलाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर हवन एवं प्रार्थना के माध्यम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करने के साथ-साथ देश की निरंतर प्रगति, शांति एवं समृद्धि के लिए भी मंगलकामना की गई।
प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन-हवन-पूजन एवं गौ-सेवा के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में आध्यात्मिक एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण रहा।
कामधेनु आरोग्य संस्थान एवं गौधाम परिवार की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।



