मानव रचना शिक्षण संस्थान में आयोजित मेगा शिविर में हुआ 2366 यूनिट रक्तदान

-संस्थापक डा.ओपी भल्ला के 13वें स्मृति दिवस पर हुआ बड़ा आयोजन
-मुख्य अतिथि स्वामी ज्ञानानंद और विशिष्ट अतिथि श्रीकृष्ण सिंघल ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
-स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों ने कराई स्वास्थ्य की निशुल्क जांच
फरीदाबाद : मानव रचना शिक्षण संस्थान के संस्थापक डा.ओपी भल्ला के 13वें स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में 2366 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। एकत्रित रक्त जरूरतमंदों के लिए रोटरी ब्लड सेंटर, संतों का गुरुद्वारा ब्लड बैंक, ईएसआई व बादशाह खान अस्पताल के ब्लड बैंकों को दिया गया। 
सूरजकुंड रोड पर स्थित मानव रचना शिक्षण संस्थान के प्रांगण में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुबह स्वर्गीय डा.ओपी भल्ला की प्रतिमा पर संस्थान के अध्यक्ष डा.प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डा.अमित भल्ला, स्कूल निदेशक दीपिका भल्ला व निशा भल्ला, डा.ओपी भल्ला फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन डा.एनसी वधवा, वाइस चांसलर डा.संजय श्रीवास्तव, डा.दीपेंद्र कुमार झा, खेल निदेशक सरकार तलवाड़, आरके बंसल, सन्नी बंसल, रजिस्ट्रार मोनिका खुराना व संजय मिश्रा, प्रो वाइस चांसलर डा.प्रदीप कुमार, डा.नरेश ग्रोवर, डा.संगीता बांगा, गिरिराज ढींगरा, बीआर भाटिया, एसएस बांगा, बीएस कालीरमन सहित अन्यों द्वारा
माल्यार्पण और मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल चार्मवुड के बच्चों द्वारा प्रस्तुत भजनों से भावांजलि से हुई। इसके बाद संस्थान के अध्यक्ष हवन के माध्यम से डा.ओपी भल्ला के नेतृत्व में स्थापित मानव रचना शिक्षण संस्थान के समस्त मानव रचना परिवार की सुख समृद्धि व कल्याण की कामना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जियो गीता के संस्थापक स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज और विशिष्ट अतिथि आरएसएस के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण सिंघल, संस्थान के अध्यक्ष डा.प्रशांत भल्ला व डा.अमित भल्ला ने डा.ओपी भल्ला फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन डा.एनसी वधवा के मार्गदर्शन में आयोजित रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। शिविर में 2366 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया।
स्वामी ज्ञानानंद जी ने अपने प्रवचन में गीता के ज्ञान कर्म करने के सिद्धांत अनुरूप कार्यशैली पर जोर दिया। उन्होंने डा.ओपी भल्ला द्वारा लगाए गए पौधे को आज एक वट वृक्ष के रूप में बढ़ता देख व 30वें साल में प्रवेश करने पर खुशी जताई व इसके लिए संरक्षक सत्या भल्ला, डा.प्रशांत भल्ला व डा.अमित भल्ला की सराहना की।
रक्तदान शिविर के साथ-साथ जनहित में विशेष रूप से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 153 लोगों ने लाभ उठाया व मेमोग्राफी शिविर में 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र की 27 महिलाओं ने अपनी स्क्रीनिंग निशुल्क कराई। शिविर में 272 जागरूक लोगों ने स्टेम सेल्स व 40 लोगों ने आर्गन दान करने का पंजीकरण कराया। शिविर के आयोजन में रोटरी क्लब, रोटरी ब्लड सेंटर, लायंस क्लब ईएसआई ब्लड बैंक, बादशाह खान अस्पताल, संतों का गुरुद्वारा और समन्वय परिवार ट्रस्ट का सहयोग रहा।
रक्तदाताओं व रक्तदान में सहयोग करने वालों का डा.प्रशांत भल्ला, डा.अमित भल्ला व डा.एनसी वधवा ने आभार व्यक्त किया।



