27 सितंबर को कामधेनु परिसर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे राव इंद्रजीत सिंह

तावडू,15 सितंबर। तावडू उप मंडल के गांव बिस्तर स्थित कामधेनु आरोग्य संस्थान के संस्थापक डॉक्टर एसपी गुप्ता आईएएस सेवानिवृत के सानिध्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
अगली कड़ी में कामधेनु संस्थान के मीडिया सचिव सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाले कामधेनु कार्मिक आवासीय परिसर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री परिसर का उद्घाटन करने के साथ-साथ बेसहारा गोवंश के लिए बनाए जाने वाले शैड का शिलान्यास भी करेंगे।
इस अवसर पर वार्षिक उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गोसेवा से जुड़े पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल होंगे।
कामधेनु परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कामधेनु संस्थान द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं तथा क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह है।
मीडिया सचिव सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि बेसहारा गोवंश के लिए प्रस्तावित शैड बनने से गोवंश के संरक्षण और देखभाल की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वार्षिक उत्सव के दौरान गोसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button