मानव रचना शिक्षण संस्थान में मेगा रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर 16 सितंबर को किया जाएगा

फरीदाबाद : मानव रचना शिक्षण संस्थान के संस्थापक डा.ओपी भल्ला के 13वें स्मृति दिवस के अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 16 सितंबर बुधवार को सूरजकुंड रोड पर स्थित मानव रचना शिक्षण संस्थान के प्रांगण में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। डा.ओपी भल्ला फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन डा.एनसी वधवा के अनुसार रक्तदान शिविर के साथ-साथ जनहित में विशेष रूप से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व मेमोग्राफी शिविर भी आयोजित किया जाएगा। मेमोग्राफी शिविर में40 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं अपनी स्क्रीनिंग निशुल्क करा सकेंगी। शिविर के आयोजन में रोटरी क्लब, रोटरी ब्लड सेंटर, लायंस क्लब ईएसआई ब्लड बैंक, बादशाह खान अस्पताल, संतों का गुरुद्वारा और समन्वय परिवार ट्रस्ट का‌ सहयोग रहेगा।
शिविर से पहले स्वर्गीय डा.ओपी भल्ला की स्मृति में हवन का आयोजन होगा। इसके साथ ही मानव रचना शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डा.प्रशांत भल्ला की अध्यक्षता में एक मुट्ठी दान कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जरूरतमंद लोगों व मानवता के हित में कार्य कर रही संस्थाओं को अनाज वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संस्थान के उपाध्यक्ष डा.अमित भल्ला होंगे। डा.एनसी वधवा ने लोगों से आग्रह किया है कि शिविर का लाभ उठाएं। अधिक से अधिक रक्तदान करने में भी सहयोग करें और स्वास्थ्य जांच शिविर में अपने स्वास्थ्य की भी जांच कराएं। यह बता दें कि पिछले वर्ष रक्तदान शिविर में 1857 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। डा.एनसी वधवा के अनुसार मानव रचना शिक्षण संस्थान ने 2026 वर्ष में 30वें साल में प्रवेश किया है, इसलिए इस बार इससे अधिक रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button