पत्रकारों के हित में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की पहल, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा को सौंपा मांगपत्र , एवं आगामी दिवाली मेले को लेकर मंत्री से चर्चा की

चंडीगढ़: फरीदाबाद के पत्रकारों के हितों और उनकी विभिन्न जरूरी मांगों को लेकर न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की टीम ने चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव और कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सुखवारिया ने पत्रकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।
न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों के हितों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर एक मांगपत्र भी कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा को सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल और न्यूज पोर्टल से जुड़े पत्रकार लगातार जमीनी स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी आवश्यक सुविधाएं, सम्मान और सरकारी स्तर पर उचित सहयोग मिलना चाहिए।
मुलाकात के दौरान पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने पत्रकारों की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके हित में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मंत्री अरविंद शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब पत्रकारों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठाता रहेगा। क्लब का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े साथियों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना है।
न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की इस पहल को फरीदाबाद के पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button