बालाजी पब्लिक स्कूल में पौधारोपण अभियान कार्यक्रम आयोजित

फरीदाबाद,15 जुलाई। बल्लबगढ़ स्थित बालाजी पब्लिक स्कूल में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
पर्यावरण संरक्षण पहल में स्कूल के इको क्लब के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक स्वच्छ स्वस्थ एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।
कार्यक्रम में एचपी सीएल से अंकुर हजारिका और सुमित गौड़ विशेष अतिथि की रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने पौधारोपण किया ।
इस अवसर पर रविंद्र फौजदार प्रबंधन समिति के सदस्य और प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना सोबती सहित स्टाफ के अन्य लोग मौजूद रहे।
स्कूल की प्रधानाचार्य व सदस्यों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा भेंट किया गया । प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना सोबती ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढियां के लिए स्वच्छ वायु और बेहतर पर्यावरण का प्रतीक है इस प्रकार के अभियानों से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। विद्यालय प्रबंधन ने एचपीसीएल के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस साझेदारी से छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक अनुभव मिला है। स्कूल स्टाफ ने संकल्प लिया कि इस अभियान को आगे भी जारी रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को हरित भारत के निर्माण में भागीदार बनाया जाएगा।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button