फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने अपने एडवांस केयर इकोसिस्टम को मजबूत किया, निम्न का किया शुभारंभ

फरीदाबाद, 10 जुलाई, 2026*: गैर-संक्रामक रोगों की बढ़ती चुनौतियों से निपटने और उन्नत उपचार सुविधाओं तक पहुंच बढ़ाने के इरादे से, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने अपनी ‘फ्यूचर ऑफ सर्जरी’ पहल के अंतर्गत, फोर्टिस कैंसर इंस्टीट्यूट, द इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज़, तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन क्रिटिकल केयर एंड ECMO का लॉन्च किया है। तीन प्रभावशाली स्पेश्यलिटीज़ से संबद्ध यह पहल अत्याधुनिक टैक्नोलॉजी, क्लीनिकल विशेषज्ञता तथा मल्टीडिसीप्लीनरी केयर को एक ही, सुगम प्लेटफार्म से जोड़कर, इस क्षेत्र में मरीजों के लिए उन्नत टर्शियरी केयर तथा वर्ल्ड-क्लास नतीजे उपलब्ध कराने की फोर्टिस की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
फोर्टिस कैंसर इंस्टीट्यूट में कैंसर उपचार के लिए विस्तृत और संपूर्ण दृष्टिकोण को अपनाया गया है, जो मेडिकल एवं सर्जिकल ओंकोलॉजी, अंग-विशेष संबंधी कैंसर प्रोग्राम, एडवांस डायग्नॉस्टिक्स, तथा सटीक उपचार प्रोटोकॉल्स उपलब्ध कराता है। प्रत्येक मरीज की देखभाल की पूरी योजना को एक समर्पित मल्टीडिसीप्लीनरी ट्यूमर बोर्ड के साथ सलाह-मश्विरा के बाद तैयार किया जाता है जो यह सुनिश्चित करता है कि उपचार न सिर्फ क्लीनिकली उन्नत हो बल्कि मरीजों की खास जरूरतों के अनुरूप भी हो।
द इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज़ में ब्रेन, स्पाइन और न्यूरोलॉजिकल डिसआर्डर जैसे स्ट्रोक, एपिलेप्सी तथा जटिल ट्यूमर, पार्किन्सन रोग और अन्य कई न्यूरोजेनरेटिव कंडीशंस के उपचार की एडवांस सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। न्यूरो-नेवीगेशन टेक्नोलॉजी, मिनीमॅली इन्वेसिव सर्जिकल तकनीकों, और एकीकृत न्यूरो-रिहेबिलिटेशन सेवाओं से सुसज्जित यह इंस्टीट्यूट एक्यूट इंटरवेंशन से लेकर दीर्घकालिक स्वास्थ्यलाभ और मरीजों के पुनर्वास की विस्तृत और सुगम सेवाएं प्रदान करता है।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन क्रिटिकल केयर एंड ECMO में गंभीर किस्म की हृदय और श्वसन संबंधी समस्याओं, मल्टी-ऑर्ग्न डिस्फंक्शन, तथा जटिल और नाजुक मेडिकल कंडीशंस के लिए एडवांस इंटेंसिव केयर सपोर्ट उपलब्ध कराया गया है। इस सेंटर की क्षमताओं को बेहद उन्नत और स्पेश्यलाइज़्ड आईसीयू प्रोटोकॉल्स, एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सीजनेशन (ECMO), जो कि गंभीर किस्म के कार्डियोरेस्पीरेट्री फेलियर से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवनरक्षक तकनीक है, के अलावा मल्टी-डिसीप्लीनरी इंटेंसिवाइस्ट, पल्मोलॉजिस्ट तथा क्रिटिकल केयर स्पेश्यलिस्ट के सहयोग से मजबूती दी गई है, और साथ ही, यहां निरंतर मॉनीटरिंग टेक्नोलॉजी और इंटीग्रेटेड रिहेबिलिटेशन तथा फौलो-अप केयर भी उपलब्ध है।
लॉन्च के बारे में, *डॉ अभिषेक शर्मा, फेसिलटी डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद* ने कहा, “जैसे-जैसे कैंसर, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, और अन्य कई प्रकार के जटिल रोगों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, हेल्थकेयर को एकीकृत, मल्टीडिसीप्लीनरी केयर प्रदान करने के लिए उसी के अनुरूप खुद को ढालना होगा। फोर्टिस कैंसर इंस्टीट्यूट, द इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज़, तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन क्रिटिकल केयर एंड ECMO का लॉन्च वास्तव में, भविष्य के अनुरूप हेल्थकेयर इकोसिस्टम तैयार करने की हमारी रणनीति और प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इनके माध्यम से, एडवांस टैक्नोलॉजी, क्लीनिकल उत्कृष्टता और परस्पर सहयोगी केयर सुविधाओं को एकजुट किया जाएगा। इन सभी क्षमताओं को सिंगल प्लेटफार्म पर एक साथ लाने से स्पेश्यलाइज़्ड उपचार सेवाओं तक सुगम पहुंच, क्लीनिकल परिणामों में सुधार, और इस इलाके के लिए वर्ल्ड-क्लास केयर को नजदीक लाना सुनिश्चित किया गया है।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button