तावडू कामधेनु आरोग्य संस्थान के प्रांगण में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

तावडू/फरीदाबाद,05 जून। कामधेनु आरोग्य संस्थान स्थित गाँव बिस्सर, तावडू, हरियाणा के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कामधेनु आरोग्य संस्थान के संस्थापक डॉ एसपी गुप्ता आई ए एस (सेवानिवृत्त) द्वारा एक व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया। उक्त अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्रह्मदत्त (पी.एस. केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत) शामिल हुए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और आयुर्वेद व प्रकृति के प्राचीन संबंधों को मजबूत करना है।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि ब्रह्म दत्त ने पौधारोपण के पश्चात कहा कि हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला एक वैश्विक कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है बल्कि युवाओं में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करना दीर्घकालिक समाधान है।
अगली कड़ी में डॉ एसपी गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण के लिए सबसे अच्छा प्रभावशाली नारा है:पौधे लगाओ, जीवन बचाओ” “पर्यावरण की रक्षा, मानव की सुरक्षा”बल्कि प्रकृति के संरक्षण और हमारे भविष्य के बीच के गहरे संबंध को भी स्पष्ट करते हैं क्योंकि पर्यावण ही जीवन है
लोगों को जागरूक करने और पर्यावरण आंदोलन से जोड़ने के लिए युवाओं तथा विद्यार्थियों को सहभागिता निभानी चाहिए।
इस अवसर पर अध्यक्षा शशि गुप्ता, उपाध्यक्षा ऊषा गर्ग, डॉ विनीत सिंह, कुंदन कुमार पवन कुमार जादू,संदीप मिश्रा, कमलेश प्रसाद, एवं अन्य सभी ने औषधीय व फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौशाला और आरोग्य संस्थान परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाकर ‘हरित वातावरण’ का निर्माण करना व प्रकृति के प्रति समर्पण और पंचगव्य/आयुर्वेद के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए औषधीय और फलदार पौधे लगाए। गौ-संरक्षण के साथ जुड़ाव, गोवंश और पर्यावरण को एक-दूसरे का पूरक मानते हुए, यहाँ गायों के लिए हरा चारा सुनिश्चित करने और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में गति देना हैं संस्थान में अतिथियों, साधकों,स्थानीय निवासियों तथा श्रद्धालुओं को पेड़-पौधों की देखभाल करने और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button