पंजाबी समाज को ‘रिफ्यूजी’ और ‘पाकिस्तानी’ कहने पर सख्त कानून बनाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी । — भारत अशोक अरोड़ा

फरीदाबाद। फरीदाबाद के समाज सेवी भारत अशोक अरोड़ा ने पंजाबी समाज को ‘रिफ्यूजी’ और ‘पाकिस्तानी’ कहे जाने की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हिसार में एक व्यक्ति द्वारा भाजपा नेता विपिन खुराना को इस तरह के आपत्तिजनक शब्द कहे गए, जिसकी पंजाबी समाज कड़े शब्दों में निंदा करता है।
भारत अशोक अरोड़ा ने सरकार से मांग की कि पंजाबी समाज के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी करने वालों के लिए सख्त कानूनी प्रावधान बनाए जाएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आने से समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं।
उन्होंने प्रदेशभर के पंजाबी समाज से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की जाए। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द ऐसा कानून बनाने की मांग की, जिसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा पंजाबी समाज को ‘रिफ्यूजी’ या ‘पाकिस्तानी’ कहने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई और दंड का प्रावधान हो।
भारत अरोड़ा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर समाज एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएगा।।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button