BJP leader Tipparchand Sharma participated in the death anniversary program organized by the Rural Journalists Association.

बल्लबगढ़,30 मई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने नेतृत्व में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व,श्री बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि 27 मई को ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप एसोसिएशन कार्यालय स्थित सैक्टर 64 बल्ल
बगढ़ में आयोजित किया गया।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई वरिष्ठ भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि पार्षद योगेश शर्मा और बतौर अतिथि फीवा के महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल एवं रियल एस्टेट एंड ग्रुप के निदेशक अंकित मलिक शामिल हुए। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉक्टर महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
भाजपा नेता टिप्परचंद शर्मा जी का वक्तव्य:
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता टिप्परचंद शर्मा ने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहा है तथा पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने संगठन के प्रदेश संयोजक सुनील कुमार जांगड़ा जी एवं अंकित मलिक जी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्य संस्थापक के आदर्शों पर चलते हुए सत्य, निष्पक्षता एवं जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं और पत्रकारिता की विश्वसनीयता एवं गरिमा को सदैव बनाए रखें।
इस अवसर पर उपस्थित पार्षद योगेश शर्मा ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा एवं अंकित मलिक का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज एवं पत्रकारिता जगत को नई दिशा देने का कार्य करते हैं तथा संगठन की एकजुटता और सामाजिक प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करते हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी ने जिस निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ पत्रकारिता के मूल्यों को स्थापित किया, वह आज भी सभी पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के सभी सदस्य संस्थापक के पदचिन्हों पर चलते हुए निष्पक्ष,निर्भीक एवं जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाएंगे तथा पत्रकारिता की गरिमा एवं उच्च मानकों को सदैव बनाए रखेंगे।
अगली कड़ी में पार्षद योगेश शर्मा व सरदार गुरमीत सिंह देओल ने कहा कि स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल जी जिन्होंने गाँवों की मूक वेदना को अभिव्यक्ति देने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन जनहित में समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर रियल एस्टेट एंड ग्रुप के निदेशक एवं समाजसेवी अंकित मलिक ने कहा कि स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल का नाम विशेष श्रद्धा तथा सम्मान पूर्वक लिया जाता है। वे केवल एक पत्रकार ही नहीं थे, बल्कि ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा थे जो जनहित में सेवा करते रहे।
समाजसेवी अंकित मलिक ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्र में इनके द्वारा विभिन्न तरह के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर रहे हैं यहां सेक्टर 64,62,65 सेक्टर में जो विकास कार्य रह गए थे उनका काम तेज गति से जारी हैं इसी कारण उन्होंने लोगों के दिल में विकास पुरुष का सम्मान स्थान प्राप्त किया है। वह जनता के बीच एक कड़ी बनकर सेवा कर रहे हैं।
इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन टीम के पत्रकार बंधुओ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश सचिव गोपाल शर्मा सहित पंकज अरोड़ा, महेश गोदवाल,बीना स्वामी,बंदना,मोहित सक्सेना बबलू सैनी,रविंदर कुमार,मोहित सक्सेना शामिल थे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि वह और उनकी कार्यकारिणी में नितिन कस्तूरिया, महेश गोटवाल, विशाल मेंदीरत्ता, कविता अरोड़ा ने कहा कि सुनील कुमार जांगड़ा एक सभ्य व्यक्ति है और वह समाज व संगठन को साथ लेकर चलते हैं। इसके साथ साथ पंकज अरोड़ा की टीम ने भाजपा नेता टिपरचंद व सभी सहभागियों और पदाधिकारियों का धन्यवाद किया



