तावडू-कामधेनु आरोग्य संस्थान में मासिक हवन,निःशुल्क मन्त्रसाधना चिकित्सा शिविर पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह

तावडू,23 मई। कामधेनु आरोग्य संस्थान प्रबन्धन समिति द्वारा ग्राम-बिस्सर,नौरंगपुर-हसनपुर-तावडू रोड नज़दीक आईटीसी ग्रैंड भारत होटल, एनसीआर-हरियाणा दिनांक 24 मई 2026, रविवार प्रातः 09:00 बजे मासिक हवन, महामंत्र साधना एवं चिकित्सा शिविर के सुअवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह डॉ.एस.पी. गुप्ता,आईएएस (सेवानिवृत्त) और श्रीमती शशि गुप्ता संस्थापक के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
कामधेनु आरोग्य संस्थान के मीडिया सचिव सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक मंडल के अध्यक्ष और नॉर्थकैप विश्वविद्यालय, गुरुग्राम के प्रो-चांसलर प्रो. प्रेम व्रत, आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन,परम श्रद्धेय मंत्र महर्षि डॉ. श्री योगभूषण जी गुरुदेव, संस्थापक, धर्मयोग फाउंडेशन एवं सोऽहम मूवमेंट एवं सानिध्य प्रताप जी, माननीय प्रांत संघचालक, राष्ट्रीय स्वयं संघ के अलावा देश प्रदेश से अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।
अगली कड़ी में सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि कामधेनु आरोग्य वैलनेसस संस्थान (के ए डब्ल्यू एस) में प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान में सभी अभिभावकों को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि इस वर्ष का “प्रतिभा सम्मान समारोह” 24 मई रविवार आयोजित किया जा रहा है।
इस समारोह का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाशाली बच्चों का अभिनन्दन करना है, जिन्होंने इस वर्ष के शैक्षणिक सत्र में, अपने बोर्ड / विद्यालय / संस्थान / प्रतियोगिता-परीक्षा इत्यादि में उच्च स्थान प्राप्त किया है या किसी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
समारोह का विवरण :समय सुबह 09:00 बजे स्थान: कामधेनु योग साधना केंद्र में प्रतिभावान विद्यार्थी अपना पूर्ण विवरण पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संस्था के मोबाइल नंबर 9870312343/8860312343 तथा ई मेल: kaws.wellnes@kaws.org | www.kaws.org पर शीघ्र अति शीघ्र प्रेषित करें ताकि तदानुसार उचित कार्यवाही की जा सके।
सभी अभिभावक अपने बच्चों के साथ समारोह में सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण हवन -प्रातः 09:00 बजे,सम्बोधन,आशीर्वचन एवं महमंत्र साधना – प्रातः 10 बजे,प्रतिभावान बच्चों का अभिनन्दन दोपहर 12:15 बजे,प्रसाद – दोपहर 12:30 बजे और कामधेनु मंदिर, कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान का अवलोकन एवं गोसेवा दोपहर 01:15 बजे,कार्यक्रम में आप अपने घर से ही फेसबुक के माध्यम से जुड़ सकते हैं।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button