नई दिल्ली में ऑलमाइटी इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी कॉन्क्लेव सीजन 3’ का भव्य आयोजन

नई दिल्ली,26 अप्रैल। स्यात योग कॉन्क्लेव के अंतर्गत, परम पूज्य स्वामी अमित देव जी महाराज के सान्निध्य में तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में ऑलमाइटी इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी कॉन्क्लेव सीजन 3 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 3000 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही, जिसमें देश-विदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों, वास्तु विशेषज्ञों एवं आध्यात्मिक विद्वानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान “फ्यूचर ऑफ़ इंडिया” विषय पर आयोजित सत्र में डॉ. एस्ट्रो मेघा शर्मा ने मॉडरेटर की भूमिका निभाई। इस सत्र में पं. पुरुषोत्तम गौर, डॉ.वाई.राखी एवं डॉ. अजय भाम्भी ने भारत के भविष्य, ज्योतिषीय दृष्टिकोण और वैश्विक परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए।
दूसरे सत्र में “औरा” विषय पर चर्चा हुई, जिसकी मॉडरेटर इला गोस्वामी रहीं। इस सत्र में आचार्य अनुपम जॉली,शीनम गोयल एवं पूजा शर्मा ने ऑरा, ऊर्जा क्षेत्र और आध्यात्मिक संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला।
इसके अतिरिक्त इंटरनेशनल वास्तु अकादमी द्वारा आयोजित सत्र में “वास्तु – ए साइंटिफिक वे” विषय पर विचार-विमर्श किया गया। इस सत्र का संचालन अखिल प्रेम नाथ (ब्रांडिंग स्ट्रैटेजिस्ट एवं नेशनल मीडिया सेक्रेटरी, स्यात) ने किया। पं.सतीश शर्मा एवं ए.के. दुबे पद्मेश ने वास्तु को एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाते हुए इसके व्यावहारिक महत्व को रेखांकित किया।
इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विज्ञान को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ जोड़ना तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का प्रसार करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्वानों और प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button