बल्लबगढ़ पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आगामी 19 अप्रैल को रक्तदान शिविर

फरीदाबाद,14 अप्रैल। बल्लबगढ़ पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक आज चावला कॉलोनी में संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया की 19 अप्रैल 2026 रविवार को संस्था विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी।
चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर के अलावा कैंसर जांच, टीबी जांच, नेत्र जांच में ऑपरेशन शिविर तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था के महासचिव वेद वशिष्ठ ने बताया कि जो मरीज आंखों के ऑपरेशन के लिए चयन होंगे उनका संस्था मुफ्त आंखों का ऑपरेशन करवाएगी तथा उन मरीजों को उनके घर से लेकर जाएगी और ऑपरेशन होने के बाद उनके घर पर छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को आंखों का चश्मा भी वितरित किए जाएंगे।
प्रधान विनोद मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के डीजीपी जेल आलोक मित्तल आईपीएस होंगे जबकि दिल्ली इनकम टैक्स कमिश्नर आदित्य प्रकाश भारद्वाज,बल्लबगढ़ डीसीपी प्रतीक अग्रवाल,फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button