देश में बढाए गए टोल रेट को लेकर दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस : नितिन लखन सिंगला

फरीदाबाद, 1 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी के सड़क एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी द्वारा देश में टोल रेट बढ़ाए जाने के बाद जगह जगह इसका विरोध होने लगा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नितिन लखन सिंगला ने बढ़े हुए टोल रेट को लेकर बुधवार को प्रेसवार्ता का आयोजन ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अपने कार्यालय पर किया। प्रेसवार्ता के दौरान उनके साथ मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, महावीर बिश्नोई आरटीआई एक्टिविस्ट, सुंदर माहौर, वीरेंद्र वशिष्ठ, गुलशन कुमार, बंटी चौधरी, भूषण कुमार एवं हरिलाल गुप्ता मौजूद रहे।
पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए नितिन सिंगला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। आज जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, आम आदमी काम धंधे से परेशान है, ऐसे में टोल रेट बढ़ाए जाने से आम आदमी प्रभावित हुआ है। लोग पहले से ही एल पी जी एवं तेल संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में देश की जनता पर टोल रेट का अतिरिक्त भार बढ़ाना उचित नहीं है। सिंगला ने कहा कि हरियाणा एवं दिल्ली सरकार ने सन 2010 में बदरपुर पुल का शिलान्यास किया था, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री स्व० शीला दीक्षित एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आपसी सहयोग से कार्य संपन्न हुआ।
कांग्रेस प्रवक्ता सिंगला ने कहा कि बीजेपी सरकार लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। एक तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री कहते हैं कि टोल टैक्स कम किए जाएंगे, टोल प्लाजा खत्म किए जाएंगे, दूसरी तरफ सड़क एवं परिवहन मंत्री टोल रेट बढ़ाकर लोगों की जेब पर डाका डालने का काम कर रहे हैं। बदरपुर बॉर्डर टोल 30 रुपए से बढ़ाकर 35 कर दिया गया है। फास्ट टैग चार्ज न होने पर 42.50 रुपया यूपीआई से और कैश देने पर 70 रुपए वसूल किया जाएगा। जबकि ग़दपूरी टोल रेट 120 से बढ़ाकर 130 कर दिया है। नितिन सिंगला ने कहा कि सड़क एवं परिवहन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार 60 किलोमीटर के दायरे में दूसरा टोल नहीं होना चाहिए, लेकिन फरीदाबाद एक ऐसा शहर है, जहां बदरपुर बॉर्डर, गदपूरी एवं गुड़गांव रोड जोकि 30 तीनों ही 30 किलोमीटर के अंदर आते हैं। उन्होंने कहा जब एक आम आदमी गाड़ी खरीदता है तो उससे रोड टैक्स ले लिया जाता है, फिर पेट्रोल भरवाने पर भी सेस ले लिया जाता है। इसके बाद तीसरी बार टोल टैक्स के नाम पर लूटा जाता है। नितिन सिंगला ने कहा कि हरियाणा में चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा बढ़े हुए टोल रेट, जिन टोल प्लाजा का समय खत्म हो गया है उनको हटाने को लेकर मुहिम चलाएंगे और जब तक टोल रेट जो बढ़ाए गए हैं वापिस नहीं होते आंदोलन जारी रखेंगे।
इस मौके पर मौजूद कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कहा कि हरियाणा के भाजपा नेता टोल का बिजनेस करने में लगे हुए हैं। जितने भी टोल है सभी भाजपा नेताओं के हैं और अभी 30% अतिरिक्त टोल प्लाजा हरियाणा प्रदेश की जनता पर थोपने जा रही है। हरियाणा कांग्रेस चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में टोल प्लाजा के नाम पर मचाई जा रही लूट के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ने जा रही है। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारी करेंगे और इससे पूर्व देश के सड़क एवं परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बढ़े हुए रेट कम करने की मांग भी करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोग भ्रष्टाचार लूट बेरोजगारी महंगाई से त्रस्त है। अब लोगों की समझ में आ चुकी है कि केवल धर्म एवं देशभक्ति के नाम पर उनको उलझा कर रखा हुआ है। अब कांग्रेस चुप बैठने वाले नहीं है और देश में मचाई जा रहे इस लूट के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button