धरनारत किसानों को सम्बोधित करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह

फरीदाबाद, । पिछले करीब 4 माह से 450 मकानों को उजडऩे से बचाने के लिए शांतिपूर्वक धरनारत किसानों के बीच रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह पहुंचे । उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में तीन तीन मंत्री बैठे हंै और उन्होंने आश्वासन भी दिया है कि किसानों को उजडऩे नहीं दिया जाएगा। एक रणनीति के तहत जनप्रतिनिधियों से किसान आग्रह कर ले वरना कहा जाएगा कि विपक्ष राजनीति कर रहा है। एक माह में भी किसानों के मकानों को बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते तो अलग अलग कमेटियां बनाकर शांतिपूर्वक विशाल महापंचायत और आंदोलन चलाया जाएगा। जिसमें देश भर से कांग्रेस के आला नेता शामिल होंगे और किसानों को बचाने की आवाज को बुलंद किया जाएगा। इस अवसर पर धरनारत किसानों की अध्यक्ष वीरपाल गुर्जर कर रहे थे।
विजय प्रताप ने कहा कि धरनारत किसानों के बीच वह हर सफ्ता शिरकत करेंगे । क्योंकि गांव बड़ौली से उनकी खून की लाइन मिली हुई है। वह किसानों के साथ हैं और वह धरनारत किसानों के जज्बे को भी नमन करते हैं जोकि अपने आशियानो को बचाने के लिए पिछले चार महीने से मैदान में डटे हुए हैं और उन्होंने वह सब जरूरी कदम उठाए हैं जिससे उनके आशियाने बच सके , इसके लिए वह केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्यमंत्री राजेश नागर से मिले और उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनको किसी हालत में उजडऩे नहीं दिया जाएगा। आश्वासन के बाद भी अचानक भारी फोर्स के साथ प्रशासन ने दो मकानों को तोड़ दिया, किसानों ने मंत्रियों से गुहार लगाई तो कार्रवाई बीच में रोक दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में एसजीएम नगर सहित कई क्षेत्रों में एक्वायर की जमीन में बने निर्माणों को बचाया गया है जिसके पेपर वह किसानों को उपलब्ध करा देंगे , अगर किसान और जनप्रतिनिधि चाहेंगे तो वह किसानों को उजडऩे से बचाने के लिए किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठ कर इस विषय चर्चा कर सकते हैं। किसी तरह किसानों को बचाया जा सके।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button