विपुल गोयल को बड़ी सफलता, आप प्रत्याशी प्रवेश मेहता ने दिया समर्थन

फरीदाबाद, 28 सितम्बर। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विपुल गोयल को शनिवार को बड़ी सफलता मिली, जब आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवेश मेहता ने उनको समर्थन दे दिया। राजनीतिक रूप से इसे विपुल गोयल की बड़ी जीत माना जा रहा है। प्रवेश मेहता फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ओल्ड फरीदाबाद अनाज मंडी में मुकेश शास्त्री व पंकज शास्त्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रवेश मेहता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और उन्होंने विपुल गोयल के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में विपुल गोयल के समर्थन में लोगों का रुझान है और हम उम्मीद करते हैं कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का विकास करने में वह अहम भूमिका निभाएंगे। हमारा साथ और विश्वास उनके साथ है। क्षेत्र के विकास और उन्नति के लिए हमने विपुल गोयल के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा है।
विपुल गोयल ने इस मौके पर कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने जिस प्रकार से देश एवं प्रदेश का विकास किया, उससे हर कोई प्रभावित है और आज हमारे पुराने दिग्गज नेता प्रवेश मेहता ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थामा है। आज से वह भाजपा के सिपाही के रूप में घर-घर जाकर काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी प्रवेश मेहता एवं उनकी टीम का स्वागत करती है और उनको पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। फरीदाबाद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को आने से कोई नहीं रोक सकता।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button