न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को लेकर बैठक, पूजा भारद्वाज बनीं जिला महिला अध्यक्ष

न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आज एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ महिला पत्रकार पूजा भारद्वाज को जिला महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक के दौरान विभिन्न पदों पर नियुक्तियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर सह सचिव, महिला सचिव, महिला जिला अध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर सहमति बनी।
प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सुखवारिया ने कहा कि न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब समय-समय पर पत्रकारों के उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन पत्रकार हितों को सर्वोपरि मानते हुए आगे भी मजबूती से कार्य करेगा।
वहीं प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव ने कहा कि नई कार्यकारिणी के शेष सदस्यों की औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी। फिलहाल महिला विंग की घोषणा की गई है, जिसमें
गुंजन नायक को महिला सचिव,
किरण शर्मा को महिला सह-सचिव,
पिंकी जोशी को महिला सह-सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
बैठक के समापन पर सभी पत्रकार साथियों ने नवनियुक्त जिला महिला अध्यक्ष पूजा भारद्वाज को बधाई दी और उनके नेतृत्व में महिला विंग के सशक्त होने की उम्मीद जताई।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button