नवम श्री श्याम एवं बालाजी महाराज वार्षिक संकीर्तन महोत्सव के भक्ति रस में डूबे रसिक जन

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की भगत सिंह कालोनी में समस्त भक्तजन परिवार द्वारा एक शाम भक्त और भगवान के नाम नवम श्री श्याम एवं बालाजी महाराज वार्षिक संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया।इस कीर्तन का शुभारम्भ मंच संचालक पंडित वेद वशिष्ठ ने श्याम वंदना एवं आवाहन के साथ किया। कीर्तन में फरीदाबाद से नितिन श्याम दीवाना,मनीष श्याम लाडला,सूरज सिंह,दिल्ली से मयूर रस्तोगी,वृन्दावन से हाऊ विलाऊ महाराज,सूरतगढ़ से वैष्णवी जनवेजा ने भजनों के माध्यम से अपनी अपनी प्रस्तुति रखी और ज्योति की सेवा गौरव कंसल द्वारा की गई। पूरी रात्रि कीर्तन में आए हुए सभी भक्तो ने झूमकर,नाचकर भजनों का आनंद लिया और सभी को सुबह आरती के पश्चात छप्पन भोग का प्रसाद भी वितरण किया गया।इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता टिप्परचंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल,गिरीश भारद्वाज,सोनू चौधरी,निगम पार्षद महेश गोयल,पवन यादव, मार्किट कमेटी के चेयरमैन संजीव बैंसला,मंडल अध्यक्ष संजय जांगिड़ आदि मौजूद रहे।
इस संकीर्तन का मुख्य आकर्षण भव्य फूल बंगला,अखंड ज्योति,छप्पन भोग,इत्र वर्षा रही।
संकीर्तन के आयोजक विक्की अनेजा,विकास,मोहित,दीपक,तरुण,विवेक,नवीन,अशोक यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का पटका पहना कर स्वागत किया और सभी भक्त जनों का आभार व्यक्त किया।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: mgnewsnetwork18@gmail.com, ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button